पढ़िए… सीवान में एचएम पर पंद्रह लाख रुपये गबन मामले में बीइओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी
✍🏻कुमार विपेन्द्र

सीवान :
पचरुखी में शिक्षा विभाग अपने अजीबो गरीब कारनामों के लिए अक्क्सर चर्चा का विषय बना रहता है।लोग समय-समय पर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते रहते हैं।बावजूद इसके विभाग के कुछ कर्मी कोई न कोई कारनामा कर ही देते हैं और पूरे विभाग की किरकिरी हो जाती है।कभी प्राधिकार के आदेश पर पचरुखी में हुई बहाली पर लोग प्रश्न चिन्ह लगाते हैं तो कभी गबन को लेकर।
गबन का ताजा मामला जानकर प्रखंड क्षेत्र के लोग अचंभित हैं।पचरुखी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक स्कूल के एचएम ने चुपके से पंद्रह लाख की हजम कर ली और किसी को भनक तक नहीं लगी।बीइओ सूर्य प्रकाश ने पचरुखी थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर मध्य विद्यालय पचरुखी के पूर्व प्रधानाध्यपक पर गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानाध्यपक बबन चौधरी अपने कार्यकाल में भवन निर्माण के नाम पर 1484690 रुपये अधिक उठाव कर लिए।उक्त राशि की वसूली के लिए विभाग ने कई बार कोशिश किया परंतु कुछ भी हाथ नहीं लगा।हर बार बबन चौधरी ने विभाग को ठेंगा दिखा दिया।थक हार कर डीपीओ समर बहादुर माथुर के आदेश पर बीइओ सूर्यप्रकाश ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया।




Recent Comments