सांसद का प्रयास हो रहा है फलीभूत, छपरा के डबल डेकर फ्लाईओवर का 5 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगें शुभारंभ
▶5 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे कार्यारंभ
▶जनता से किये गये वायदों पर निरंतर आगे बढ़ रहे है सांसद राजीव प्रताप रुडी
▶डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण पर सांसद रुडी ने जताई खुशी

छपरा (सारण) ,29 जून, 2018: छपरा में डबल देकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शुभारंभ 5 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगें। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने अपने प्रयास से फलीभूत हो रहे फ्लाईओवर के निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर किया है ।बता दे की छपरा पुलिस लाइन, गांधी चौक, म्यूनिसिपैलिटी चौक, बस अड्डा होते हुए दरोगा राय चौक के नजदीक डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण सांसद की पुरानी मांग मांग था , जो अब मूर्तरूप ले रहा है ।

विदित हो कि वर्ष 2016 में सारण के अफौर में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में श्री रुडी ने केंद्रीय मंत्री से छपरा शहर के उपर डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। इस परियोजना के लिए श्री रुडी ने राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी तक से कई दौरे की मुलाकात की थी। मुद्दे पर पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के साथ ही बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से श्री रुडी की पटना में गहन वार्ता भी हुई। काफी जद्दोजहद के बाद श्री रुडी का प्रयास अन्ततः सफल हुआ और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव द्वारा संवेदक नियुक्त करने के साथ ही विकास को अपनी प्राथमिकता मानने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जुलाई को छपरा में डबल डेकर फ्लाई ओवर का कार्यारंभ करेंगे। छपरा शहर में बनने वाले इस फ्लाईओवर में 5.5 मीटर चौड़ाई वाले दो लेन ऊपर और नीचे बनेंगे। श्री रुडी ने केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से बनने वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी पर अपनी खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को धन्यवाद दिया और कहा फ्लाईओवर का निर्माण सारण के विकास की राह को और आसान बनायेगा। श्री रुडी ने बताया कि जब केन्द्रीय निधि से बनने वाली सड़को के लिए वे राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के समन्वयक के रूप में राज्य के दौरे पर आये थे तभी इस योजना की परिकल्पना की थी जो अब मूर्तरूप लेने जा रहा है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 में श्री रुडी को केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केन्द्रीय सड़क निधि से बनने वाली सड़कों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के बीच समन्वयक बनाया था। इस दौरान जब श्री रुडी ने मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात के दौरान इस योजना की जानकारी दी और इसे मूर्तरूप देने के लिए उनका सहयोग मांगा था।
बताते चलें कि वर्ष 2017 के फरवरी माह में श्री रुडी ने बिहार के तत्कालिन पथ निर्माण मंत्री एवं पदाधिकारियों के साथ विश्वसरैया भवन में बैठक की थी। उस दौरान बैठक में छपरा शहर के उपर से डबल डेकर के निर्माण के लिए 250 करोड़ रूप्या प्रस्तावित किया गया जो भारत सरकार के CRF के लिए भेजा जाना प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद श्री रुडी ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से कई दौरे की मुलाकात की जिसके परिणामस्वरूप छपरा को राज्य का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर मिला है।




Recent Comments