विवाहिता आत्महत्या के मामले में दर्ज़ प्राथमिकी से मामले का हुआ खुलासा

दैनिक खोज खबर/रसूलपुर(एकमा)- रसूलपुर में होली मनाने के बाद विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मृतका के भसुर ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में भसुर मंकेश्वर शर्मा ने कहा है की मेरी भावे अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए रसूलपुर चट्टी पर रहती थी और मोबाइल की दुकान चलाती थी उसी दुकान पर आने जाने के क्रम में सीवान के सिसवन थानान्तर्गत महानगर गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह जो वर्तमान में अपने नौनिहाल रसूलपुर के बंशी छपरा में रहता था दुकान पर आता जाता था और नजदीकी संबंध बना लिया और मेरी भावे वन्दना को पूर्ण विश्वास में लेकर रसूलपुर में 10 धुर जमीन वन्दना से अपने नाम रजिस्ट्री करा लिया और विश्वास दिलाया कुछ हीं दिनों में जमीन के पैसे लौटा दूंगा उसके बाद वन्दना जब भी अपने पैसे पंकज से मांगती थी तो उसके अश्लील फोटो व बीडीओ वायरल कर जिंदगी नर्क बनाने की धमकी देता था और उल्टे डुप्लीकेट बीडीओ का धमकी देकर पैसे भी वसूलता था,और आखिरकार पंकज सिंह के ब्लैकमेलिंग के प्रताड़ना से तंग आकर वन्दना ने रसूलपुर स्थित किराए के मकान में अपना सुसाइड नोट लिखकर पंकज सिंह को दोषी ठहराते हुए पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली.




Recent Comments