मोतिहारी मेराज उर्फ मेराजुल ने चिकपट्टी मोहल्ला में फायरिंग कर दहशत फैलाया
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पूर्वी चंपारण डेस्क:]
शहर के चिकपट्टी मोहल्ला में गुरुवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने हवा में तीन चक्र गोली चलाई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। इस मामले में व्यवसायी अफताब आलम ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार की रात वे खाना खकर घर से निकले इसी दौरान एक बाइक से टकरा गए जिसको लेकर बाइक सवार तीन लोगों से विवाद हो गया।
उसके बाद मोहल्ला के लोग एकत्रित हो गए तबतक बाइक सवार तीनों फरार हो गए। फिर एक घंटे बाद बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे व उसके घर के पास हवा में गोलीबारी करने लगे। सूचना पर नगर थाना के पुलिस निरीक्षक आंनद कुमार, दरोगा विजय कुमार सिन्हा व नाका एक के किशोर कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। बाइक सवार तीन बदमाशों में एक की पहचान मेराज उर्फ मेराजुल के रूप में की गई है, जो शहर के बेलवनवा मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं उसके दो अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।




Recent Comments