जलालपुर(सारण)।प्रखंड क्षेत्र के गांवो में दो दिन होली मनाई गई।शुक्रवार को अधिकांश गांवो में लोग होली मनाते दिखे। वहीं शनिवार को जलालपुर,मिश्रवलिया दुबवलिया, विशुनपुरा, कोपा बसडीला, सम्होता सहित कई अन्य गांवो में शनिवार को होली मनाई गई।दो दिन लोगो ने जमकर होली खेली सुबह में लोगों ने कुर्ता फाड़ होली खेली।बाद में युवाओं ने एक दूसरे पर धुल मिट्टी लगाकर के होली का उत्सव मनाया।दोपहर मे सभी रंगो से सराबोर दिखे। शायं मे एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। गांवो मे बच्चे घर घर जाकर बडे बुजुर्गो को अबीर लगा आशीर्वाद लिया।सांसद सिग्रीवाल ने शनिवार को जलालपुर स्थित अपने आवास पर सपरिवार होली मनाई।उन्होंने दुबवलिया गांव में लोगों के बीच उपस्थित होकर झाल बजाते हुए फगुआ गया।सभी ने उन्हे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामना दी.
।बाद में उन्होंने जलालपुर बाजार,मिश्रवलिया सहित कई गांवो में लोगों के साथ होली खेली। देर रात तक लोग पारम्परिक होली गीतो को गाते दिखे।