
घोड़ासहन प्रखंड के लौखान पंचायत में अगलगी से दो घर जले।
✍घोड़ासहन ( पू.च.)से आकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट:-घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान पंचयात के लालटोला गाँव मे रविवार की सुबह हुए अगलगी की घटना में नागेन्द्र श्रीवास्तव के खपरैल का आवसीय घर जलकर खाक हो गया, वही इस आग के चपेट में आने से कामेश्वर यादव का आवसीय घर भी आंशिक रूप से जल गया|
पुष्टि करते हुए सरपंच दिलीप कुमार और पंचायत समिति सदस्य पति भरत प्रसाद ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में आग से उठी चिंगारी से घर मे आग लग गयी, पीड़ित परिवार के तरफ से लिखित सुचना अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को दी गयी हैं।




Recent Comments