मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहाँ कला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने एक पक्ष के समर्थकों के साइकिल व ठेला आदि चुरा ली तथा दरवाजे पर खड़ी कार व बाइक समेत अन्य कई गाड़ियो को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में विमल कुमार महतो ने मांझी थाना में आवेदन देकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया ही शनिवार की रात्रि में मेरे दरवाजे पर खड़ी कार के शीशे को ईट से गांव के कुछ युवकों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। उसके बाद मुख्तार महतो के खड़ी टेम्पू का शीशा व पर्दा क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद योगेंद्र महतो का ठेला चन्देश्वर महतो तथा रामशंकर महतो का साइकिल भी चुरा लिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।