
मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के साधपुर निवासी तथा पेशे से किसान मदन सिंह के पुत्र अजित कुमार सिंह उर्फ प्रिंस ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर सारण का नाम रौशन किया है। उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा दो दिन पूर्व घोषित रिजल्ट में अपने गांव के लाडले का नाम देखकर गांव के लोग बेहद उत्साहित हैं। रिश्ते में प्रिंस के चाचा व गोबरही पंचायत के मुखिया उपेंद्र सिंह तथा राजन सिंह ने बताया कि प्रिंस को उसके पिता ने खेती गृहस्ती कर पढ़ाया लिखाया। प्रिंस की दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं तथा दूसरा भाई सिलीगुड़ी में अपना ब्यवसाय चलाता है। वही दूसरी तरफ प्रिंस ने पारिवारिक वस्तुस्थिति को दरकिनार कर पूरी तन्मयता व लगन से तैयारी की तथा सफलता हासिल की। अब जल्द ही राज्य सरकार प्रिंस को प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित करेगी।




Recent Comments