मढ़ौरा (सारण )। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी एवम बिहार राज्य किसान सभा के मढ़ौरा प्रखंड इकाइ द्वारा रेपुरा ग्राम मे तीन कृषि कानूनों को वापस करने में केंद्र सरकार की हठधर्मिता एवम किसान आंदोलन पर दमन करने के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया और रेपुरा मोड पर मोदी शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए। विरोध मार्च की अगुआई भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह , पूर्व सरपंच सुखारी ठाकुर,एवम तंजीम ए इंसाफ के जिला अध्यक्ष प्रो रजाक हुसैन ने किया।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार ने कृषि के तीनों कानून अपने चहेते पूंजीपति अंबानी एवम अदानी को माला माल करने एवम किसानों को कंगाल एवम गुलाम बनाने के लिए बनाया है जिसका हमें पुरजोर विरोध करते हुए कानून वापसी तक संघर्ष करना होगा ।उन्होंने किसान आंदोलन में भाग ले रहे किसानों को सरकार द्वारा राष्ट्रद्रोही कहने और उनके खिलाफ दमनात्मक करवाई करने की कडी निंदा की ।
सभा के अंत में किसान आंदोलन मे शहीद हुए किसानों के प्रति एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस आयोजन मे मनोज मांझी,गौतम प्रसाद, राजदेव प्रसाद, म ० शहाबुद्दीन प्रेमसुंदर मांझी, चंदेश्वर सिंह,बीरेंद्र प्रसाद,अनिल प्रसाद सुनील प्रसाद एवम नगनारायाण ठाकुर आदि मुख्य रूप से शामिल हुए