
●टी.वी.कलाकारो ने बांधा शमा, कलाकारों के पारंपरिक होली गीतो पर झूमे अतिथि

मशरक : शुक्रवार को प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में होली उत्सव सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पारम्पारिक होली गीतों पर सैकड़ों की संख्या में जिला भर से जुटे साहित्यकार, पत्रकार, जनप्रतिनधि और अधिकारीयों ने होली उत्सव मनाया। जी-न्यूज दर्शक क्लब द्वारा अनुमंडल पत्रकार फोरम के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में होली एक्सप्रेस हास्य व्यंग्य अखबार का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वरा किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, साहित्यकार जय कांत सिंह जय, सेवानिवृत्त प्राचार्य रामजीवन सिंह जीवन, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य पुष्पा सिंह समेत अन्य ने दीप प्रजवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के जाने माने गायक रामेश्वर गोप, प्रेम रंजन, पुष्पा सिंह, सतेंद्र दूरदर्शी,मनीष मशरखिया,अमित तिवारी, मैनेजर मिश्रा ,समेत कई भोजपुरी के हास्य व्यंग्य कवियों ने भी मंच से अपनी समां बंधा। आगत अतिथियों का जी-न्यूज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह और कार्यक्रम के संयोजक व पत्रकार दिनेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र से स्वागतव सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य नंद किशोर सिंह मुखिया सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा, अमर सिंह,युवा राजनेता आनंद शंकर, आयोजन समिति के सचिव विनोद प्रसाद ‘सरपंच’,महासचिव सुनील कुमार गुप्ता,
कोषाध्यक्ष रोहित कश्यप, रामाशंकर सहनी,समिति के सदस्य अनुज ओझा,चंदन सिंह,रंजन यादव,पंकज यादव,विजय कुमार सोनी,गुड्डू यादव,अभिषेक सिंह राजपूत,रविरंजन सिंह मंटू,प्रिन्स बाबा आदि उपस्थित थे।





Recent Comments