इसुआपुर(सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी इसुआपुर के पद पर कार्यरत बीडीओ नीलिमा सहाय को मंगलवार को कार्य मुक्त कर दिया गया । उनकी जगह वरीय पदाधिकारी तथा इसुआपुर के पूर्व बीडीओ चंदन कुमार को बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी बनाया गया है। पंचायत चुनाव के दौरान बीच में ही उन्हें कार्यमुक्त किए जाने से लोगों में उनकी कार्यशैली को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों द्वारा उनकी कार्यशैली के विरुद्ध विभागीय तौर पर शिकायत किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि विभागीय सूत्रों की माने तो बीडीओ नीलिमा सहाय का कार्य मुक्त होना उनके जिले में पिछले तीन वर्षों से पदस्थापित होना बताया जाता है।




Recent Comments