कोटवा:- कररिया में जल यात्रा के साथ शुरू हुआ सतचंडी महायज्ञ छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-कोटवा प्रखंड के कररिया पंचायत के कोण देवी मंदिर के प्रांगण में सतचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। 
इस महायज्ञ के जलयात्रा में 1151 कन्याओं द्वारा कोटवा देवी स्थान के पास स्थित मन से कलश में जल भरकर महायज्ञ प्रांगण में पहुंचाया गया।
 जलयात्रा के दौरान घोड़ा हाथी , बैंड-बाजा के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तों द्वारा माता के जयकारे लगाये गए । यज्ञ आचार्य पंकज पाठक बनारसी की देखरेख में संपन्न होगा। महायज्ञ में अयोध्या से आए प्रेम सखी एवं सुमन भाई द्वारा प्रवचन सुनाया जाएगा।