अमनौर /सारणः प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत पैगा बाजार पर पंचायत भवन में महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुखिया सन्तोष कुमार यादव ने किया। मुखिया ने कहा कि श्रीधर बाबा द्वारा समाज कल्याण हेतु बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है।पंचायत के सभी मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।लोगों की सेवा से बढ़कर कोई नेक कार्य नहीं है। वहीं चिकित्सकों की टीम ने बताया कि कैंप में 200 से ज्यादा मरीजों का निशुल्क जांच कर दवा वितरण की गई।जिसमें से 53 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण सभी का ऑपरेशन फ्री में की जाएगी मौके पर डॉ प्रभु यादव ,डॉ बृजमोहन चौधरी ,डॉ दीपक कुमार,कुश कुमार सुभाष प्रसाद ,महेश राय,शिवकुमारी देवी समेत अन्य उपस्थित थे।