
प्रसिद्ध मधेश्वर नाथ मंदिर के जिर्णोद्धार सह त्रिशूल स्थापना के अवसर पर एक दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न
मांझी(सारण):मांझी दक्षिण टोला के समीप सरयु नदी के तट पर अवस्थित प्रसिद्ध मधेश्वर नाथ मंदिर के जिर्णोद्धार सह त्रिशूल स्थापना के अवसर पर एक दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। अनुष्ठान आरती तथा भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अयोध्या से पधारे पंडित राहुल पाठक कंचन पाण्डेय तथा पंडा बाबा ने सम्पन्न कराया। प्रमोद गुप्ता सपत्नीक यजमान बने। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा पूर्व जिप पंकज सिंह कृष्णा सिंह पहलवान अरविंद पाण्डेय अमिताभ कुमार ओझा सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।




Recent Comments