वैशाली : हाजीपुर में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता
देसरी (वैशाली) : थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के लालू राय ने बुधवार को देसरी थाने में नयागांव पश्चमी निवासी दामाद राहुल राय व उसके मां जानकी देवी पर पुत्री को जला कर हत्या कर शव को गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसे गुरुवार को देसरी पुलिस ने देसरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर दियारा गंगा नदी से शव को बरामद कर लिया है। सब की पहचान उसके पिता लालू राय ने कर ली है। थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। इस संबंध में एएसआई मनोज ठाकुर ने बताया कि विवाहिता के पिता लालू राय ने देसरी थाने में दमाद राहुल राय वह उसके साथ पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी में बताया है की मंगलवार को तीन बजे उसे पुत्री की जल जाने का जानकारी फोन से मिली। जब वह अपने पुत्री के घर नयागांव पश्चिमि आया तो घर में ताला लगाकर सभी परिजन फरार हो गया था। उन्होंने कहा है की कुछ दिन पहले दामाद राहुल राय ने अपाची बाइक देने की मांग कर रहा था। बाईक नही देने पर दामाद राहुल राय अपने मां जानकी देवी के साथ मिलकर उनकी पुत्री सविता कुमारी को मिट्टी तेल डाल कर जला कर हत्या कर शव को गायब कर दिया है।




Recent Comments