
परसा में लोकसभा आम चुनाव को लेकर बैठक
परसा-लोकसभा आम चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सत्यग्रह भवन में बीडीओ रजत किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न कोषांगो मे प्रतिनियुक्त कर्मियों अधिकारियों शामिल हुए। बीडीओ रजत किशोर सिंह ने बताया कि सीओ रामभजन राम,प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज तिवारी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह जेईई संतोष कुमार एमओ मुन्ना कुमार आदि को गठित कोषांगों का प्रभारी बनाया गया है। मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलाने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही गठित उड़न दस्ता टीम भी इलाकों में लगातार निगरानी रखने चुनाव आयोग के सीविलिज एप डाउनलोड करने हेतु मतदाताओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावे मतदाता को कोई प्रभावित ना कर सके इसके लिए भी विशेष निर्देश कोषांग कर्मियों को दिया गया है।अनाधिकृत रूप सेडीजे एवं लाउड स्पीकर बजाने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई।थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के शादी विवाह में भी डीजे बजाना गैरकानूनी है।अनुमति लेकर ही डीजे का प्रयोग करें।बिना अनुमति के डीजे लाउड स्पीकर बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही जब्ती एवं गिरफ्तारी भी हो सकती है।वही बीडीओ ने बताया कि जीविका कर्मी,नावजगृति व आंगनबाड़ी कर्मी द्वारा नुक्कड़ नाटक व प्रभातफेरी कर वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपेक्षा है।इस मौके पर बीडीओ रजत किशोर सिंह,सीओ रामभजन राम,थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह,जेईई संतोष कुमार,बीसीओ हर्षवर्धन,जेएसएस अरविंद पासवान,प्रखंड समन्वयक रीना कुमारी,रणविजय सिंह,उपेंद्र शर्मा,राजेश कुमार,अमिताभ कुमार,दिलीप मांझी,गौतम राम समेत प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी एवं अधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments