मढ़ौरा(सारण). नगर में प्रशासन ने कोरोना को लेकर लागू लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए प्रचार प्रसार कर लोगो को जानकारी दी।सोमवार को बाजार क्षेत्र में पहले ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को चेताया।कहा जा रहा था कि लोग अनावश्यक बाजारों में नहीं घूमे।साथ ही जरूरी सामानों की बिक्री करने वाले किराना दुकान, दवा दुकान, डेयरी उत्पाद बेचने वाले को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने की हिदायत दी जा रही थी।वैसे सोमवार को बाजार में स्वतः एक्के दुक्के सामान्य विक्री वाले सीमेंट दुकान के छोड़कर अतिरिक्त कपड़ा, सोना चांदी आदि की दुकानें नहीं खुली।लेकिन कुछ लोग प्रशासन के ढ़िलाई के आस में अपनी इलेक्ट्रोनिक्स, मशीनरी,हार्डवेयर, पान मसाला आदि की दुकाने खोलने की फिराक में थे और कुछ लोगों ने खोल भी लिया था।लेकिन प्रशासन ने घूम घुम कर वैसे अनावश्यक जरूरी की बिक्री वाले दुकानों को बंद करा दिया।मालूम हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच ही पटना में एक मरीज की कोरोना से मौत की खबर मिलने पर बिहार सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक कर तत्काल प्रभाव से बिहार के सभी शहरों को 31मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है।जिसके तहत केवल अवाश्यक सेवाएं ही बहाल रखा गया है।