मढ़ौरा(सारण). नगर क्षेत के पुरानी गोला में थोक विक्रेता द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी कर ऊंचे दामों में बेचने की अंदेशा को लेकर प्रशासन ने ब्यापारियों के साथ बैठक किया।जिसमें बाजार भाव पर ही सामानों की बिक्री करने की हिदायत दी गई।सोमवार को पुरानी गोला गल्ला मंडी में मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ ओम प्रकाश, एमओ विकाश रंजन ने ब्यापारियों के साथ बैठक में बिक्री मूल्यों का अवलोकन किया और एक अधिकतम मूल्य का निर्धारण कर खाद्यान्न, दलहन, तेलहन, आलू प्याज आदि सामानों की दर सूची बनाई गई।जिसकों सभी दुकानों पर चस्पा करने को कहा गया।ताकि जरूरतमंद खरीदार मूल्य को देख सके।वहीं थोक ब्यापारियों को घरेलू उपयोग के सामानों को एक सीमा में ही एक उपभोक्ता को देने को कहा।ताकि लोग अनावश्यक समान अपने घरों में जमा नहीं कर सके।अधिकारियों द्वारा कहा गया कि माल परिवहन पूर्ववत ढुलाई के कार्य में चलते रहेंगे।जिससे खाद्यान्न आदि की कोई कमी नहीं होने वाली है।फिर भी कालाबाजारी के मंशा से जमाखोरी या अधिक मुनाफाखोरी करते पकड़ लिए जाने परकानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, ललन जायसवाल, मुरारी प्रसाद, विनोद कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार, पप्पू साह,लालू गुप्ता,सोसल वर्कर युवराज भास्कर समेत एक दर्जन से अधिक ब्यापारी थे।