
•प्रशासन की आदेश को ताक पर रखकर बालू की बिना ढके की जा रही है सप्लाई
•”दैनिक खोज खबर” सहोदरा संवादाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :- मैनाटाॅड प्रखण्ड के मानपुर थाने के सामने से बिना तिरपाल ओढाऐं बालू की ढुलाई प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ी से किया जाता है,इस पर प्रशासन चुपचाप आँखें खोल कर देखती रही है और थाने के सामने से बिना तिरपाल ओढाऐं बालू की ढुलाई होती रहती है। और वहाँ के ग्रामीणो से पूछने पर पता चला है कि प्रतिदिन बालू इसी तरह बिना ढके हुए ले जाया जाता है ।
ट्रेक्टर ड्राइवर का कहना है कि मालिक तिरपाल खरीद कर देंगे तब न हमलोग बालू ढक कर ले जाऐंगे।
पूछने पर पता चला कि इनलोगो को अभी तक प्रशासन का आदेश का पता नही है।थाना प्रभारी मानपुर का कहना है कि जांच कर आदेश के पालन न करने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Recent Comments