
परसा(सारण) : जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन ही प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम की उपस्तिथि में आपसी सहमति से सभी पदों का चुनाव निर्विरोध सम्पन हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद पर रितिक यादव उपाध्यक्ष निशु कुमारी सचिव अनंत कुमार संयुक्त सचिव बिपिन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि वीरू कुमार सुनील कुमार राय रितेश कुमार तथा राहुल कुमार सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया।इस संबंध में प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने कहा कि यह चुनाव छात्र का चुनाव है।छात्रों की आपसी सहमति से सभी पदों पर निर्बिरोध चुनाव शांति पूर्ण रूप से सम्पन हो गया।वही नाव नुर्वाचित अध्यक्ष रितिक कुमार ने कहा कि यह जीत छात्र मित्रो की जीत है।छात्र के हिट में काम करते रहे है।आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश राय रामबाबू राय सतेंद्र राय सचिव गजेंद्र राय पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय संजय सिंह आलोक कुमार राय संजय कुमार राय कुंदन कुमार सिंह अनिल तिवारी विनोद राय शशि कांत राय आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments