मांझी(सारण)। दुर्गापुर उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू कुँअर के सम्मान में विद्यालय की वरीय शिक्षिका रूबी देवी के संयोजकत्व में एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मालूम हो कि शुक्रवार को कैंसर से पीड़ित शिक्षिका मंजू कुँअर का पटना में इलाज के क्रम में निधन हो गया था। शनिवार की सुबह सरयु नदी के किनारे उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र मुरारी सिंह ने दी। मौके पर शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह कृष्णा सिंह पहलवान नागेन्द्र सिंह महादेव यादव भोला सिंह ब्यास मनोज सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।