एनएसयूआई ने पानापुर और बनियापुर प्रखंड में स्कूली बच्चों को किया जागरुक

पानापुर प्रखंड के DPS ENGLISH स्कूल एवं बनियापुर प्रखंड के विश्वनाथ पब्लिक स्कूल में NSUI के पदाधिकारियों द्वारा स्कूलों में घूमकर बच्चों को पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।इस मौके पर पानापुर प्रखंड के DPS स्कूल में NSUI सारण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ,NSUI सारण के जिलासचिव प्रकाश सिंह,पानापुर प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार महतो,और तरैया प्रखंड के अध्यक्ष मुन्ना कुमार राम ,NSUI सदस्य सोनू कुमार राय ,नितेश कुशवाहा,धीरज कुशवाहा सुनीता देवी,कलावती कुमारी मौजूद थे।

वहीं बनियपुर प्रखंड के विश्वनाथ पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान विद्यालय के प्राचार्य सह बनियापुर के प्रखंड महासचिव रॉकी कुमार के अध्यक्षता में की गई।इस मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्या प्रीति कुमारी, एवं अवधेश कुमार ,नूतन कुमारी आदि मौजूद थे।इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि पटाखे फोड़ने के समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए अछे से पटाखा जलाना चाहिए नही तो ये घातक साबित हो सकती है।




Recent Comments