परवेज अख्तर /सिवान
दारौंदा (सिवान) : माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं को परीक्षा पे चर्चा 2020 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोमवार को पूर्वाहन के 11:00 बजे से प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित किया जाएगा, जिसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए सभी प्रखंड के छह से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालयों में लाइव प्रसारण देखने के लिए टीवी, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जहां टीवी देखने की सुविधा नहीं है, उस जगह पर रेडियो के माध्यम से बच्चों को प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनने की बात कही है। अपराह्न 2:00 बजे कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों कोपत्र के साथ संलग्न प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराई जाएगी।