प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद कविता सिंह और विधायक व्यासदेव प्रसाद जेपी चौक पर जेपी प्रतिमा के सामने हाथ से हाथ जोड़े जल जीवन हरियाली के समर्थन में आधे घंटे तक खड़े रहे. यहां पर मंत्री और सांसद का फोटो लेने के लिए लोगों की लंबी भीड़ जमी रही. मीडियावालों के लिए भी यह प्वायंट ज्यादा देर तक सामाचार संकलन के लिए मुफीद लगा.