पानापुर (सारण)शनिवार को थानाक्षेत्र के धनौती यादव टोला की निवासी मालिक राय की इकसठ वर्षीय पत्नी राधिका देवी की मृत्यु सांप के काटने से हो गई।मिली जानकारी के अनुसार राधिका देवी अपने घर से बाहर निकल रही थी की घर मे ही घूम रहे सांप ने उन्हे करीब एक बजे डंस लिया।ईलाज के लिए जाने  के क्रम बावजूद भी उन्हे नही बचाया जा सका।मृत राधिका देवी अपने पीछे तीन लड़का तथा दो लड़की को छोड़कर चल बसी।राधिका देवी की मृत्यु से परिवार वालो को रो रोकर बुरा हाल है।