दरियापुर(सारण)।
प्रखण्ड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हरिनगर के पास पोखरा में छोटकी बिसाही गांव के करीब छह सात बच्चे नहा रहे थे बहन किनारे बैठी थी जैसे ही अपने भाई को डूबते देखा तो बचाने के लिए पोखरा में कूद गई जिससे दोनो की डूबकर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटकी बिसाही गांव निवासी सुनील राय के 12 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार तथा 10 वर्षीय पुत्री दूजा कुमारी दोनो भाई बहन गांव के अन्य बच्चों के साथ मिट्टी लाने गये थे इस क्रम में कुछ बच्चे पोखरा में नहाने लगे और पोखरा के किनारे बहन बैठी थी इसी बीच बहन ने देखा कि भाई डूब रहा है और अन्य बच्चे पोखरा से निकल भाग रहे है इस को देखते ही अपनी भाई को जान बचाने के लिए पोखरा में कूद गई लेकिन न तो भाई को बचा सकी न खुद बची दोनो की जान चली गई डूबने की बात सुनकर पूरी गांव पोखरा के पास जुटकर शव को बाहर निकाल कर बाहर रखा गया तथा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया वही माता पिता को जब पता चला कि दोनों बच्चे की डूबकर मौत हो गई यह सूचना मिलते ही माता पिता दोनो वेहोश हो गये दोनों की स्थिति भी काफी दयनीय है वही पूरे गांव में इस घटना मातम छाया हुआ है