प्रखंड रसोईया संघ द्वारा अपने विभिन्न मांगों को ले किया गया धरना-प्रदर्शन
राजापाकर (वैशाली) : सोमवार कों बीआरसी भवन राजापाकर के परिसर में प्रखंड रसोईया संघ द्वारा अपने विभिन्न मांगों को ले धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में महिला रोसैया ने भाग लिया .प्रदर्शनकारियों ने 14 सूत्री मांगों को रखा तथा बताया कि जहां सरकार मनरेगा मजदूरों को ₹200 से अधिक प्रतिदिन की मजदूरी देता है. वहीं सरकार हमें सिर्फ 1250 रुपया महीना ही मात्र देती है .और हमें अवकाश भी नहीं दिया जाता .महिला रोसैया कर्मियों ने बताया कि जहां शिक्षिकाओं को मातृत्व लाभ मिलता है .हम लोगों को उससे भी वंचित रखा गया है. 15 सूत्री मांगों मैं महीने में 2 दिन छुट्टी और कम से कम ₹18000 प्रतिमाह वेतन मिलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगा. जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक या हड़ताल खत्म नहीं होगा. रसोईया ने बताया कि हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वहीं दूसरी ओर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा या धमकी दिया जाता है कि जल्द से जल्द काम शुरू करो नहीं तो नौकरी से हटा देंगे. और दूसरा रोसैया बहाल करेंगे. इस पर प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री वकील ने बताया कि सरकार यह दोहरी नीति अपना रही है .आज के समय में जहां कम से कम ₹300 प्रतिदिन मजदूरी होनी चाहिए वहां सरकार महज ₹40 प्रतिदिन के आसपास पर रसोईया से 8 घंटे काम लेती है. यह अनुचित है .धरना में सतीश कुमार ,सोना देवी, बैद्यनाथ महतो, उर्मिला देवी, धनवंती देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, शिव प्रसाद साह, केदार पंडित, मुन्नी देवी एवं दर्जनों रसोईया ने भाग लिया.