
जर्जर सडक से नाराज ग्रामीणों ने प्रसाशन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अमनौर/सारण: प्रखंड के झखरी- रसुलपुर सडक पूरी तरह से खराब व जगह जगह एक फीट से उपर पानी लगे रहने से नाराज स्थानीय छात्र छात्राएं व महिलाओं ने प्रसाशन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार को इस जर्जर व पानी से भरे सडक के बीच झखरी नाहर के पास हीरा देवी, सुनरपति देवी, केवला देवी, लालती देवी, शैल देवी, लालसा देवी, पना देवी, सुशीला देवी,पुष्पा कुमारी, मनीषा कुमारी, गुंजा कुमारी, खुशबू कुमारी, संजीत कुमार, राहुल कुमार सहित एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राएं व महिलाओं ने खडे होकर स्थानीय प्रसाशन व जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सडक पिछले दस वर्षों से जर्जर है जगह जगह इस सडक़ पर बरसात का पानी एक से दो फीट तक लग जाता है. लोगों व छात्र-छात्राओंं को आने जाने मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. साइकिल व बाइक सवाल हमेशा सडक के गढ्ढे मे गिर घायल हो जाते है. मगर आजतक सरकार के कोइ अधिकारी ने ध्यान दिया न ही कोई जनप्रतिनिधि . इस समस्या को लेकर बीडीओ , स्थानीय मुखिया व विधायक से कई बार अवगत कराया गया है. लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला. विरोध प्रदर्शन कर रहे महिलाओं ने कहा कि विधायक जी क्षेत्र के विभिन्न गांवो मे सडक का निर्माण कराया है पर अपने घर के पास की सडक पर आजतक कोई ध्यान नहीं दिये. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सडक के किनारे सरकारी फंड से नाले का निर्माण कराया गया था. लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा नाले भर दिये जाने से पानी का निकासी नही होने से सडक पर पानी लगा रहता है. मालूम हो कि उक्त सडक से ही होकर स्थानीय विधायक को अपने घर जगदेव सिरिसियां जाते है. उक्त सडक से महज चार सौ गज की दूरी पर उनका घर है. इधर भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि उक्त सडक का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत स्वीकृत हो चुका है. जिसका टेंडर भी हो गया है. जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा




Recent Comments