
छपरा: शनिवार को जलालपुर के शिवालय मैदान मे T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जलालपुर बनाम किशनपुर के बीच खेला गया. जिसमें किशनपुर की टीम खिताब पर कब्जा जमाया। उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि सवारी डीह गांव व विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह रहे. श्री सिंह की गौरवमयी उपस्थिति से खिलाडियो का उत्साहवर्धन और हौसला अफजाई हुआ. इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम हैं जिसके द्वारा युवा वर्ग के अंदर एक अधभूत ऊर्जा, अनुशासन पनपता हैं जिससे उनक़ा सम्पूर्ण विकाश में खेल सहायक होता हैं,जो आगे चल कर कही ना कही समाज को भी लाभान्वित कराता है.आपको बता दें कि श्री सिंह अपने क्षेत्र में समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर रुचि लेकर अपनी सहभागिता कर सामाज में पहचान बना चुके है. इसलिए क्षेत्र के युवा क्षेत्र के आयोजनों में रूपेश सिह की उपस्थिति के लिए प्रयासरत रहते हैं. इस टूर्नामेंट मे आयोजक मनीष बाबा और रितेश कुमार का सराहना हुआ एवं फिर से ऐसे आयोजन को करने की गणमान्य लोगों द्वारा आग्रह किया गया.

इस मौक़ा पर रानाप्रताप सिंह, युवा भाजपा नेता राजेश मिश्रा, मुखिया, माधोपुर पंचायत, हरीश तिवारी, समाज सेवी, राम राय, मुखिया, अभिषेक सिंह, सरपंच किशुनपुर पंचायत, ओसिहर महतो, अंकेश सिंह, छोटु सिंह आदी उपस्थित थे.




Recent Comments