तरैया, सारण। प्रखंड के पोखरेड़ा बाजार में बीती रात चोरों द्वारा पांच दुकानों में चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पोखरेड़ा बाजार स्थित मंटू सिंह के साइकिल की दुकान एवं सुधा स्टोर में चोर पीछे से लकड़ी का पाला तोड़कर बिस्कुट के पैकेट, मिक्चर एवं महंगे चॉकलेटों की चोरी का घटना के अंजाम दिया। वही अरुण कुमार साह के गहना एवं बर्तन दुकान के गोदाम के भेंटीलेटर तोड़कर चोर दाखिल हुए और स्टील एवं पीतल के बर्तन लेकर चलते बने। उसी मकान में आगे स्थित उपेंद्र साह के बजरंग इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने दरवाजे का पल्ला उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनके दुकान में मरम्मत के लिए आए हुए 5 कीपैड मोबाइल एवं 2 एंड्राइड मोबाइल के ऊपर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद विकास मोबाइल सेंटर को भी चोरों ने निशाना बनाया और वहां से 10 नये मोबाइल एवं एक पुराना एंड्राइड मोबाइल के साथ गले में रखें नगद रुपए चोरी कर लिया। वही बगल में स्थित आतिफ बूट हाउस में से चोरों ने 5-6 जोड़ी चप्पल निकाला और गल्ले में रखे हुए रुपयों पर भी हाथ साफ कर लिया। बार-बार हो रही हो रही चोरी की घटनाओं से त्रस्त दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची तरैया थाने की गश्ती टीम ने सभी दुकानों पर पहुंच कर मुआयना किया तथा सभी दुकानदारों से घटना के संबंध में लिखित आवेदन थाने में देने को कहा। घटना के बाद तरैया थाने की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाजार की दुकानों एवं आसपास के संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। ज्ञातव्य हो की पोखरेड़ा बाजार पर चोरी की घटनाएं आए दिन होती रहती है। एक ही रात में इतनी दुकानों में चोरी होने की वजह से बाजार की दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वही लोग बाग चौक चौराहों पर अपने अपने हिसाब से चोरों के नाबालिग होने और स्थानीय होने संबंध में अंदाजा लगाते दिखे।