दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। बुधवार को प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक व परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई।अंजुमन इदरीसीया द्वारा आयोजित इस समारोह में आसपास के क्षेत्रों से दर्जनों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला अध्यक्ष जलालुद्दीन समेत अन्य ने शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली ने उनके शौर्य को नमन करते हुए कहा कि 1965 के युद्ध में पाकिस्तानी टैंकों को नेस्तनाबूद कर उन्होंने साबित किया था कि देश सर्वोपरि है।इस अवसर पर जैनुद्दीन, मुंशी इदरीसी, मोहम्मद अंसारी, रफीक अली, रोशन अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।