पोखरेड़ा पंचायत में ग्राम-सभा आयोजित,ग्रामीणों को दी गयी विकास योजनाओ की जानकारी
तरैया/सारण ।27.10.2018
प्रखण्ड के पोखरेड़ा पंचायत भवन पर शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर सबकी योजना सबका विकास के अन्तगर्त ग्राम पंचायत विकास योजना को सफल बनाने के लिए एक आमसभा का आयोजन
प्रखण्ड सांख्यीकी पर्यवेक्षक कौशल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया।जिसमे मुखिया मीरा शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, उप मुखिया जयप्रकाश राय, पंचायत सचिव उमाशंकर गिरी, पी०आर०एस रविशंकर लाल, किसान सलाहकार मुन्ना कुमार राम सहित मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।उक्त मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव, ग्रामीण संजय सिंह सेंगर, संतोष सिंह, कुणाल किशोर, राहुल राज, ललन कुमार महतो, जितेन्द्र महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।