अवतार नगर मे बाइक की ठोकर से बाइक सवार पिता की मौत , पुत्र जख्मी-

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पाँच घंटे तक सड़क जाम

डोरीगंज(सारण)।अवतार नगर थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य पथ पर मौजमपुर गाँव के सामने तेज गति से आ रही एक बाइक की ठोकर से बाइक सवार पिता की मौत हो गयी वही पुत्र जख्मी हो गया ।
घटना सुबह छ: बजे की है जब अवतार नगर थाना क्षेत्र के चैनपुरवा गाँव निवासी 50 वर्षीय वशिष्ठ कुमार राय अपने पुत्र अनिल कुमार राय के साथ बाइक से डोरीगंज थाना क्षेत्र के महुआ घाट स्थित अपने दुकान पर जा रहे तभी जैसे ही वे मौजमपुर के सामने  मुख्य पथ पर पहुँचे सामने पिपरा टोला की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी जिससे दोनों पिता पुत्र वशिष्ठ कुमार राय एवं अनिल कुमार राय बुरी तरह  जख्मी हो गए ।
ठोकर मारने के बाद बाइक सवार युवक बाइक को छोड़कर फरार हो गया । उस बाइक पर देशी शराब लदा हुआ था।

घटना के स्थानीय लोगों ने दोनो को दिघवारा हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने वशिष्ठ कुमार राय को मृत घोषित कर दिया वही जख्मी अनिल कुमार का इलाज चल रहा है ।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया और वरिय पदाधिकारियों को बुलाने की माँग करने लगे ।
सुचना पर पहुँची अवतार नगर , डोरीगंज , दिघवारा थाने की पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे ।
काफी मशक्कत के बाद 11 बजे स्थानीय उप प्रमुख प्रतिनिधि पुर्णेण्दु सिंह , मुखिया धनन्जय सिंह , सरपंच ओमकृष्ण सिंह , नन्दकिशोर राय , भाजपा नेता अजय माँझी , राजद नेता धर्मदेव राय , राजेन्द्र राय आदि के प्रयास से उचित सरकारी सहायता दिलवाने एवं कार्यवाई  का आश्वासन दे जाम को खत्म कराया गया ।