छपरा। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर मुरलीपुर अवस्थित पोखड़े से करीब 10 लाख रुपए का मछली चोरी छिपे मार लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पोखड़े की रखवाली करने वाला तरैया निवासी कन्हैया मांझी ने तरैया थाने में 23 ज्ञात व 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। कहा गया है की तरैया निवासी रविंद्र सिंह के उक्त पोखड़े में लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की मछली है। 8 जून को वे अपने साथी मुंशी नुमान अख्तर, अनिल कुमार सिंह, मेघनाथ मांझी के साथ जब पोखड़े पर पहुंचे तो देखा कि हरदेव प्रसाद, नितेश प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, गरचुन्नी प्रसाद, विशाल प्रसाद, संदेश प्रसाद, नंदू प्रसाद, श्री राम प्रसाद, विद्या प्रसाद, संदेश प्रसाद, कन्हैया प्रसाद बबन प्रसाद, श्रवण प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, राहुल प्रसाद, हनुमान प्रसाद, बेचू प्रसाद, दीपक प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, उधम प्रसाद, कर्ण प्रसाद, रवि प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सिकंदर प्रसाद व सतेंद्र प्रसाद समेत करीब 20 अज्ञात लोग पोखड़े से मछली मार रहे हैं। जब पोखड़े की रखवाली करने वाले व्यक्ति व उनके मुंशी साथियों द्वारा मछली मारने से मना किया गया तो वे लोग नहीं माने और बलपूर्वक मछली मारते रहे। लगभग 10 लाख रुपए कीमत का मछली वे लोग मार चुके थे। इसके बाद उसने अपने मालिक को सूचना दिया। सूचना पाकर मालिक रविंद्र सिंह पुलिस को सूचना देकर अपने साथ चार-पांच आदमी को लेकर पहुंच गए। उन्हें देखकर सभी लोग मछली लेकर भागने लगे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी लोग भाग चुके थे। पुलिस मौके से एक बड़ा चट्टी जाल लगभग 100 हाथ बरामद की। इस मामले में लगभग 15 लाख रुपए से ज्यादा की क्षति का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके पहले भी बलपूर्वक 10 लाख रुपए के लगभग का मछली डरा धमका कर मार लिया गया है। इस मामले में पुलिस प्राथमिक दर्ज कर जांच में जुट गई है।
About The Author




Recent Post
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Recent Comments