
परसा(सारण)-मकेर प्रखंड में पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को जेल से कैदी प्रखंड कार्यालय पहुँच अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया।कैदी की नामांकन की सूचना पर प्रखंड कार्यालय में स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसटीएफ के दर्जनों बल से प्रखंड कार्यालय पुलिस छबनी में तब्दील रहा।प्रखंड के तारा अमनौर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने आये थाना क्षेत्र के महेश छपरा गाँव निवासी रमेश राय का 32 बर्षीय पुत्र चन्दन कुमार राय को पुलिस कस्टडी में प्रखंड कार्यालय लाया गया।जहाँ पुलिस की निगरानी में चन्दन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।मालूम हो कि गत 17 अक्टूबर को पुलिस ने चन्दन कु राय को लूट की साजिस बनाते हुए आर्म चाकू वाहन के साथ गिरफ्तार किया था।और थाना कांड संख्या 169/19 मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।




Recent Comments