मांझी(सारण)। प्रखंड मुख्यालय पर बीसीओ अरविंद कुमार और बीएओ पंकज कुमार पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन शुरूकी उपस्थिति में चार पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन शुरू हुआ। प्रथम दिन मांझी पश्चिमी से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नागेन्द्र सिंह एवं जैतपुर पंचायत से विजय भारती ने प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ने दी। बता दें कि मांझी पश्चिमी, जैतपुर, मटियार व बरेजा पंचायत में पैक्स चुनाव होने हैं। जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।