पैक्सों में आधुनिक कृषि सयंत्र बैंक की होगी स्थापना
 

मुख्यमंत्री हरित कृषि सयंत्र योजना से लघु तथा सीमांत किसानों को होगा लाभ- डीएम

छपरा। जिलाधिकारी सारा श राजेश मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री हरित कृषि सयंत्र योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की  गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लघु तथा सीमांत किसानों तक यांत्रिकीकरण का लाभ पहूॅचा कर कृषि उपज में वृद्वि एवं कृषकों के आय को बढ़ाने का कार्य किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने एवं लघु तथा सीमांत कृषको तक यांत्रिकीकरण का लाभ पहॅुचा कर कृषि उपज में वृद्वि एवं कृषकों के आय को बढ़ाने के उद्देशय से मुख्यमंत्री हरित कृषि सयंत्र योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत पैक्सों में आधुनिक कृषि सयंत्र बैंक स्थापित किया जाना है। इसके लिए चयनित पैक्सों को प्रति पैक्स पन्द्रह लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें पचास प्रतिशत ऋण (7.50 लाख) एवं पचास प्रतिशत (7.50 लाख) की राशि अनुदान के रुप में दी जाएगी। पैक्स के द्वारा ऋण मद की राशि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा निर्धारित ब्याज/दण्ड के साथ अगले पॉच वर्षो में दस अर्द्ववार्षिक किस्तों में वापस करना होगा।जिलाधिकारी के द्वारा नियमानुसार कुल आठ अहर्त्ता पूरा करने वाले पैक्स का चयन करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। आठ अहर्त्ताओं हैं- पैक्स कृषि आगत व्यवसाय करती हो, पैक्स में प्रबंधक नियुक्त हो, पैक्स का अपना भवन हो, पैक्स में निर्वाचित प्रबंध समिति कार्यरत हो, पैक्स वित्तीय वर्ष 2018-19 तक अंकेक्षित हो, पैक्स लाभ में हो, पैक्स किसी भी प्रकार के सरकारी ऋण/चक्रीय पूॅजी के भुगतान में डिफालटर नहीं हो, पैक्स के पास कृषि सयंत्र बैंक की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध हो। पैक्स को कृषि यंत्रों का क्रय जेम पोर्टल से करना होगा। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अहर्त्ता पूरा करने वाले पैक्स को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे