
एआईएसएफ ने जेपीयू के कुलपति को सौंपा मांग पत्र
छपरा। सोमवार को एआईएसएफ सारण जिला इकाई ने जेपीयू के कुलपति फारूक अली को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपते हुए एआईएसएफ के जिला सचिव अमित नयन ने कुलपति से निवेदन किया कि छात्र संघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय से बसों का परिचालन शीघ्र शुरू किया जाए।विश्वविद्यालय प्रशासन के पास अगर बस सेवा परिचालन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ कोष से पैसे लेकर छात्रों के लिए नई बस खरीद कर छात्रों के पठन क्रिया हेतु विश्वविद्यालय आवागमन को सुगम बनाए। जिससे छात्र नियमित रूप से क्लास कर पाएंगे। एकेडमिक कैलेंडर को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करने,विकलांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विश्वविद्यालय में हो इसकी मांग एआईएसएफ सारण जिला परिषद करता है। साथ ही कुलपति महोदय से यह शिकायत भी की विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र संगठन के प्रतिनिधियों को आखिर क्यों आमंत्रित नहीं किया जाता? सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही इन सारी समस्याओं का निदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र ही छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करेगा एवं छात्रों के लिए बस सेवा बहाल करने की दिशा में अपना सार्थक प्रयास कर रहा है।




Recent Comments