पूर्व सांसद पप्पू यादव पर अमनौर में दूसरे दिन भी दर्ज हुई एक और प्राथमिकी
अमनौर(सारण)। रविवार को अमनौर में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज हुई।ताजा मामला अमनौर स्थित विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र परिसर में रखे गए पंचायत एम्बुलेंस मामलें में राजनीति करने व क्षतिग्रस्त करने से इतर पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा काफिले लेकर पहुंचने पर लॉक डाउन के उलंघन को लेकर दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सूचक अमनौर सीओ ने बताया कि 05 मई को बिहार में संपूर्ण लॉक डाउन प्रभावी होने के बाद पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 07 मई को अपने दल बल के साथ बिना अनुमति के 25-30 की संख्या में खोरी पाकड़ गोविंद स्थित सरकारी सामुदायिक भवन परिसर में प्रवेश कर नियमो का उलंघन किया है।उनपर धारा144 के उलंघन का भी मामला बताया गया।अमनौर थाने में उक्त शिकायत पर कांड संख्या 112/21 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जबकि शनिवार को एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त करने को लेकर एक अन्य प्राथमिकी भी स्थानीय थाने में ही कांड संख्या 111/21 दर्ज कराई जा चुकी है।अब एम्बुलेंस मामलें में लगातार पूर्व सांसद राजेश रंजन पर शिकंजा कसता दिख रहा है।





Recent Comments