पानापुर(सारण)प्राकृतिक आपदा के बीच एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय मेडिकल टीम के सहयोग से दो प्रसूताओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित प्रसव कराया .मिली जानकारी के अनुसार धेनुकी पंचायत के दुबौली गांव निवासी ममता देवी एवं महम्मदपुर पंचायत के मुड़वा गांव निवासी पूजा कुमारी ने पानापुर बाजार में बने अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र में पुत्री को जन्म दिया वही  फकुली गांव निवासी खुशबू देवी को भी रेस्क्यू कर भर्ती कराया गया है . एनडीआरएफ की मोटरबोट से रेस्क्यू किया कर सुरक्षित प्रसव कराये जाने से अस्थायी पीएचसी किलकारियों से गूंज उठा .