
मढ़ौरा ।
सात निश्चय योजना में कुशल कार्य बल की आवश्यकता की पूर्ति मरहौरा सरकारी आईटीआई के द्वारा किया जाएगा । सोमवार को आयुक्त पूनम कुमारी ने बिहार कौशल विकास मिशन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा निर्मित इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर वर्कशॉप भवन का उद्घाटन किया । आयुक्त पूनम कुमारी ने बताया कि उक्त कार्यशाला से करीब 36 हजार प्रशिक्षुओं को पलंबर एवं 8 हजार प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस दौरान बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा सफल प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपया मानदेय भी प्राप्त होगा वर्कशॉप के उद्घाटन के उपरांत आयुक्त पूनम कुमारी ने कार्यशाला का भी निरीक्षण किया और वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते हुए आयुक्त पूनम कुमारी ने कहा कि या बधाई महिलाओं के साथ पुरुषों को भी दी जानी चाहिए । क्योंकि पुरुष के द्वारा ही आदर दिए जाने पर महिला शक्ति सशक्त और प्रभावी बनती है। उन्होंने महिलाओं के लगातार उन्नति को सामने रखते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त हो रही हैं।उद्घाटन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी , मढौरा आईटीआई के प्राचार्य विकास चंद्र महिला आईटीआई के प्राचार्य सुयश वरदान, उपनिदेशक प्रशिक्षण बिहार मोहन तांती, सहायक निदेशक प्रशिक्षण संजय कुमार, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ रविशंकर पाण्डेय, संवेदक अनील कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments