
इसुआपुर (सारण)। बस मदद करने की भावना होनी चाहिये । पद और पैसे से हीं नहीं बल्कि जरुरतमंदो की जरुरत के समय आप उसकी मदद करते हैं वहीं सच्ची सेवा है न कि स्वार्थवश और सिर्फ चुनाव जीतने के लिये सिर्फ बङे-बङे वादे हीं करते हैं । तरैंयाँ विधानसभा के प्रत्याशी रह चूके इसुआपुर प्रखंड के पूर्व मुखिया सह संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के संचालक संगम बाबा हमेशा लोगों की मदद करने के लिये चर्चा में रहते हैं। वहीं जहाँ नववर्ष मनाने के लिये लगभग जनप्रतिनिधी कहीं दूर भ्रमण पर निकले हैं वहीं संगम बाबा आज भी लोगों के बीच इस कङाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिये हजारों हजार असहाय गरीब बुजुर्गों के बीच में कम्बल बाँटते नजर आ रहे हैं । वहीं संगम बाबा ने बताया की क्षेत्र में ठंड बहूत ज्यादा बढ गई है और बहूत ऐसे असहाय गरीब बुजुर्ग लोग हैं जिनकी आर्थिक अवस्था काफी खराब है । मानवता के नाते उन्हें मदद की आवश्यकता है । नववर्ष के अवसर पर लगातार पूर्व के लगभग 12 वर्षों से स्वयंकोष से असहाय बुजुर्ग गरीब जरुरतमंदो को कम्बल बाँटता आ रहा हूँ । पद पर रहूं या न रहूं मगर अपने इस समाज और क्षेत्र के लोगों के बीच में रहकर आगे भी कमजोर, असहाय और जरुरतमंदो की सेवा करता रहूँगा । संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में कम्बल वितरण के दौरान संगम बाबा ने सभी बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर नये साल की बधाईयाँ दी । वहीं कम्बल वितरण के दौरान वीआईपी सिंह, रामविश्वास राय, अश्वनी भारती, अमीत गुप्ता, बिरेन्द्र साह, चन्देश्वर राय, पिन्टू राय, अखिलेश यादव, गौसी आलम, अब्दुल मनान, सलाऊद्दीन अंसारी (शिक्षक), सद्दाम हूसैन, नीतेश यादव, राजा यादव, टुकर राय, बिजेश यादव, राजेश यादव, जावेद अंसारी, विमलेश सिंह, राजेन्द्र राम, गुलफाम अंसारी, पंकज सिंह, विकास गिरि, रीजवान अंसारी, भीम शर्मा, जयनाथ नट, सौखी नट, लालबाबू नट, सुनील तिवारी, मनीष तिवारी, लालबाबू मिस्त्री समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।




Recent Comments