14 अप्रैल तक मन्दिर मे भक्तो के प्रवेश पर प्रतिबंध

दिघवारा/सारण . आमी मंदिर के पूजेडी विश्व आपदा की इस गंभीर घरी मे भी अपने संक्रमण की चिन्ता छोड माॅ अम्विका की पूजा मे तल्लीन नजर आ रहे है।यद्यपि मंदिर के मुख्य दरवाजे पर ही पप्रशासनिक आदेशानुसार ताला बंद है।मंदिर के पूजेडीयों को छोडकर आम से लेकर खास तक किसी को मंदिर परिसर मे प्रवेश की अनुमति नहीं है।लेकिन मंदिर मे माॅ की पूजा व पाठ मे कहीं कोताही नही बरती जा रही।हर नवरात्रि की भाॅती इस चैत्र नवरात्रि मे भी नव दिनो तक माॅ के अलग-अलग स्वरूपो का सोलह श्रृंगार किया जा रहा है।शुक्रवार को संध्या मे मैया अम्विका के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा का भव्य श्रृंगार किया गया।वही तीनो महाशक्ति महा काली,महा लक्ष्मी व महासरस्वती के निमित्त तीन अखंड ज्योति भी ज्योति गर्भगृह मे प्रज्जवलित कर विश्व के रक्षार्थ प्रार्थना जाडी है।मंदिर के पूजेडी गणेश तिवारी व लक्ष्मीश्वर तिवारी द्वारा कोरोना महामारी से आम भक्तो की रक्षा व विश्व के कल्याण हेतु संपुट पाठ किया जा रहा हैं।इसके अलावे मंदिर के पूजेडी प्रेम तिवारी,बबलु तिवारी, हरिनारायण तिवारी,नीलु तिवारी, जीपू तिवारी रामजी तिवारी आदि पूजेडियो द्वार विश्व कल्याणार्थ अलग-अलग संपूट मंत्रों से आमी ग्राम वासियो के साॅथ विश्व के कोने-कोने मे मे बसे भक्तो व जन मानष के कल्याणार्थ संपुट पाठ किया जा रहा है।पाठ कर्ता पूजेरियो के साॅथ अन्य पूजेडियो ने अम्विका भवानी के भक्तो से अपील किया की आप सभीं के कल्याण हेतु मैया का पूजा-पाठ व आरती जाडी है आप अपने घर से बाहर न निकले घर मे ही माॅ अम्विका का ध्यान लगाकर पाठ करे।महा अष्टमी व नवमी का पूजन व होम भीं इस बार घर पर हीं करे।

उधर आमी मंदिर न्यास समिति के सचिव कामेश्वर तिवारी ने बताया की मंदिर न्यास समिति प्रशासनिक सलाह लेने के बाद 22 मार्च से 2 अप्रैल तक मंदिर मे आम से लेकर खास तक सभीं भक्तो पर कोरोना संक्रमण के वजह से प्रतिवंध लगाया था।लेकिन पिछले दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत मे लाॅक डाउन कर दिया गया है ऐसे मे आमी मंदिर का प्रवेश द्वार अब 14 अप्रैल तक बंद रहेगा।ट्रस्ट के आदेशानुसार सीर्फ मंदिर के पूजेरियो द्वारा ही पाठ-पूजा होगा।उन्होंने सभीं लोगो से ट्रस्ट के तरफ से अपील किया की आप सभीं भक्तो के कल्याणार्थ मंदिर के पूजेडी संपुट पाठ कर रहे हैं सरकारी आदेशों का पालन करते हुए आप सभी अम्विका भवानी के भक्त घर पर ही पूजा करे और अपने पूरे परिवार के साॅथ सरकार के लाक डाउन के आदेश का पालन करें।