Θ बेतिया – *बुनियादी विद्यालयों में नियमित तौर पर हो रहा बाल संसद का समीक्षात्मक बैठक : मिडिया प्रभारी*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
स्थानीय *राजकीय बुनियादी विद्यालय जोकहाॅ , चनपटिया प0 चम्पारण* में शनिवार दिनांक 15-09-18 को बाल संसद का प्रथम समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण , अनुशासन, बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति, इनका विद्यालय में ठहराव, एकरूपता के लिए बच्चों को एक ड्रेस में विद्यालय आने, विद्यालय परिसर की नियमित सफाई, स्वच्छता, खेलकूद एवं गुणवतायुक्त पोषाहार पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री *एजाज आलम* ने स्कूल में गठित बाल संसद के चौदह सदस्यीय मंत्रीमंडल के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए इनकी प्रशंसा की ।

बाल संसद की अध्यक्ष *राजन कुमार* एवं प्रधानमंत्री *तनु कुमारी* ने कई महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर अपने विचार रखें ।
बाल संसद के बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी श्री *अमितेश कुमार* ने कहा कि बाल संसद का विद्यालय विकास में अहम् भूमिका है। बाल संसद सुव्यवस्थित तरीके से विद्यालय चालन के साथ- साथ विद्यालय की साफ- सफाई तथा बागवानी आदि में अपना योगदान दें । इस मौके पर सभी शिक्षकगण *हफिर्जूर रहमान*, *इन्दू मिश्रा*, *अनामिका पान्डेय*, *स्वर्णलता गुप्ता* , *ज्योति कुमारी* मौजूद रहे ।