
पूर्वी चम्पारण : प्रखण्ड वार्ड सदस्य संघ ने किया सभा का आयोजन
✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-हरसिद्धी प्रखण्ड वार्ड सदस्य संघ द्वारा अध्यक्ष चिन्ता देवी की अध्यक्षता मे गाँधी उच्च विद्यालय के सभागार मे सभा का आयोजन किया गया.
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहाँ कि वार्ड विकास समिति के खाते मे वार्ड के विकास के लिए मुखिया जी पंचायत के खाते से राशी निर्गत नहीं करते है तो हरसिद्धी प्रखण्ड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्य मुखिया की कार्यकारिणी का विरोध करेंगे। साथ ही मुखिया जी द्वारा पंचायतों मे आयोजित सभा का वहिष्कार करेंगे।
ऊक्त मौके पर कामेश्वर ठाकुर, रमेश ठाकुर, नुरआलम, बृजमोहन गिरी, सीमा देवी, सिंहासनी देवी, संतोष साह आदि काफी संख्या मे वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे।




Recent Comments