
परसा-परसा-परसौना पथ पर गत 25 दिन पूर्व में बाढ़ की पानी से सड़क तथा पुल ध्वस्त होने से पूर्ण रूप से यातायात बाधित है।जिससे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फोम की नाव से आपातकालीन में यातायात कराया जा रहा है।सरकारी स्तर से कोई ब्यवस्था नही होने से ग्रामीणों की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।रमेश राय तारकेश्वर राय अशोक राय संतनु कुमार सिकन्दर राय ने पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि द्वारा सुध नही लेने का आरोप लगाया।यातायात की असुविधा से परेशान होकर स्थानीय पांच युवकों ने ध्वस्त सड़क और पुल पर बास का पुल बनाने का निर्णय लिया।और बास बल्ला रस्सी तथा मजदूर की ब्यवस्था कर बास का पुल निर्माण कार्य को प्रारम्भ कर दिया गया।जिससे ग्रामीणों को यातायात में सुबिधा मिलने की उम्मीद जग गई है।मालूम हो कि गत 25 दिनों से बाढ़ की पानी से सड़क और पुल ध्वस्त हो गया है।जिसके कारण ग्रामीणों को जोगाड़ नाव के सहारे बाढ़ की पानी में जीवन को हथेली पर रख गुजरने को विवश थे।अब ग्रामीणों को यातायात की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है।




Recent Comments