दारू के धंधेबाजों ने की दबंगई , बरात के जनमासे के बगल में दारू बेचने से मना करने पर किया मारपीट
तरैया(सारण)06.02.2019।
थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गाँव मे बारात के जनमासे के बगल में गाँव के कुछ लोग दारू बेच रहे है।जब दुल्हन के पिता ने विरोध किया तो एक दिन बाद उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया गया।इस सम्बंध में घायल विकास कुमार के पिता जयप्रकाश सिंह ने तीन लोगों पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे सुजीत ठाकुर,जयप्रकाश ठाकुर एवं नीरज ठाकुर को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित का कहना है कि उसके बेटी का शादी था।बारातियों के लिए वह अपने संबंधियों के साथ भोजन लेकर जा रहा था तभी बारात के बगल में आरोपित व्यक्ति दारू बेच रहे थे।जिसके उसने विरोध किया।जब बाराती वापस चल गया तो कल होकर जब उसका पुत्र उधर गया तो अभियुक्तों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।जिसका उपचार पीएमसीएच में चल रहा है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments