स्कूल परिसर से हरे पेड़ो को काटने से ग्रामीण नाराज

इसुआपुर(सारण)-प्रखंड अंतर्गत रामपुर अटौली पंचायत के अटौली गांव में एसएनजी हाई स्कूल के प्रांगण में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है ।जिसके लिए स्कूल परिषर से लगभग दर्जनों खड़े हरे बृक्षों को सम्बेदक द्वारा काट दिया गया है ।जिसकी खबर लगते ही ग्रामीणों द्वारा हरे बृक्षों के काटने का विरोध किया जाने लगा ।पेरों के कटने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।बिद्यालय के पूर्ब शिक्षा प्रेमी बिश्वनाथ राय ने पेर काटने का आरोप लगाते हुए सम्बेदक के खिलाफ अंचलाधिकारी इसुआपुर तथा थानाध्यक्ष के यहां लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।जिसमे सम्बेदनक के ऊपर हरा पेर काटने के कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है ।लोगों का कहना है कि सम्बेदक द्वारा नियम का पालन नही कर जबरदस्ती कार्य किया जा रहा है ।उनका कहना है कि जहाँ भवन का निर्माण हो रहा है वहां काफी खाली स्थल है ।बावजूद पेरों को काटने का तातपर्य समझ मे नही आ रहा है ।जहाँ सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरियाली के लिए कार्यक्रम चला रहे हैं वही बिना किसी आदेश के दर्जनों छोटे बड़े पेरों को काटना जुर्म है ।एसे में जांच कर सम्बेदक के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की गई है ।