- परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के पचुआ गांव स्थित हरिजन प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले शुक्रवार को पढ़ने के लिए गई कक्षा दो की छात्रा भोजनावकाश के दौरान स्कूल के समीप स्थित एक तालाब में पैर धोने के दौरान डूब गई थी। ग्रामीणों के द्वारा तालाब में डूबी छात्रा के शव की तलाशी हेतु काफी प्रयास जारी रहा। इस दौरान तीसरे दिन रविवार को एनडीआरएफ की टीम भी छात्रा की तलाशी हेतु गांव के तालाब में पहुंची। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को तालाब में डूबी कक्षा दो की मासूम छात्रा रंजू कुमारी (8) का शव बरामद हुआ।
ग्रामीणों के द्वारा एकमा थाने के पुलिस सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी। शव बरामद होने के बाद एकमा थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया हैछात्राबीच छात्रा रंजू के पिता मनन राम, माता आशा देवी सहित अन्य आई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका दो भाई व दो बहन थी। जिसमें से भाईयों कुंदन (4) व राजन (2) सहित बहन संजू (6) में सबसे बड़ी थी। परिवार में पिता मनन राम मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। आशियाना भी झोपड़ीनुमा ही है। उधर जिला पार्षद बेबी देवी, प्रतिनिधि हरेराम यादव व अभिमन्यु यादव आदि ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता के अलावा पक्का आवास की सुविधा दिलाए जाने की मांग की है।
विदित हो हरिजन प्राथमिक विद्यालय पचुआ में बीते शुक्रवार को मनन राम की पुत्री रंजू कुमारी पढ़ने के लिए गई थी। भोजनावकाश जब हुआ तो वह चार-पांच अन्य बच्चियों के साथ पास के ही तालाब में पैर धोने के लिए चली गई। इसी दौरान वह गहरे पानी वाले तालाब में फिसल कर चली गई। इसकी जानकारी जब स्कूल के प्रधानाध्यापक मुन्ना ठाकुर व शिक्षकों को हुई तो पुलिस व प्रशासन को सूचना देने के बाद ग्रामीणों की मदद से छात्रा की खोजबीन तालाब के पानी में शुरू की गई। दो दिनों तक छात्रा पानी से बरामद नहीं हो सकी। बताया गया है कि तीसरे दिन रविवार को छात्रा रंजू कुमारी का शव तालाब से बरामद हो सकी है।




Recent Comments