सारण/डोरीगंज-:
“””””””””””
शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के सदस्य  केशव कुमार के पिछले दिन फेशबुक पर लाईव हो बिहार के समस्त हडताली शिक्षको को संवोधित किया गया था जिसमे उन्होने बाबा साहेब अम्वेदकर जयंती के दिन हडताली शिक्षको से संकल्प दिवस के रूप मे मनाने का आह्वान किया था।

संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने अपने होम जिला सारण के सभीं सम्मानित हडताली शिक्षको से प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार के अपील पर संकल्प दिवस मनाने की बात दूहराई गई थी।सारण जिलाध्यक्ष सह सारण शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य सुभाष कुमार सिह ने बताया की प्रदेश संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सारण के शिक्षको ने आज बाबा साहेब अम्बेडकर की जयन्ती को संकल्प दिवस के रूप मे मनाया।उनकी 129 वीं जयन्ती को मनाकर शिक्षको ने मोमबत्ती के लाॅ पर सपथ लिया की जबतक हमारी माॅगे पूरी नही होती हम सभी शिक्षक हरताल पर डटे रहेंगे और किसी भीं प्रलोभन मे पर के हडताल नहीं तोडेंगे।वही सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया की पूराणे शिक्षको की भाॅती सभीं सुविधाॅए सहित हमारी सभीं माॅगे जबतक नही मानेगी  तबतक हम हरताल पर डटे रहेंगे।वही सचिव राकेश रंजन सिंह ने कहा शिक्षको पर दमनात्मक कार्रवाई कर व वेतन को प्रलोभन देकर पत्र पर पत्र निर्गत करके सरकार शिक्षको के प्रति अपनी खोटी मानसिकता को दर्शाती है।वही राजेश कुमार तिवारी ने बताया की सरकार एक तरफ कोरोना से निपटने हेतु हर तरह के मदद का हाथ बढा रही है दूसरी तरफ दर्जनो शिक्षको के मृत्यु के बाद भीं उनकी सुधी लेने की ख्याल नहीं है।ना ही जीवित शिक्षको के माली हालात की चिन्ता है।संकल्प दिवस मनाते वाले अन्य प्रमुख शिक्षक यासमीन बानो,,रिंकु कुमारी, किरण वर्मा संध्या कुमारी, प्रमीला कुमारी,रघुवंश कुमार सिंह,बीर बहादुर माझी,विवेक विशाल,संजीत साह,श्रीकान्त राय आदि सामिल थे।